Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग: फावड़े से काटकर निर्ममता से हत्या करने के बाद हत्यारे ने फावड़े समेत किया पुलिस में आत्मसमर्पण, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई 2023)

काशीपुर। पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की हत्या फावड़े से काटकर निर्ममता से करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के समक्ष फावड़े समेत आत्मसमर्पण कर दिया है।

एस पी अभय सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। हत्या करने वाले का नाम टेकचंद बताया गया है। हत्या के पीछे क्या कारण थे इस पर पुलिस की मृतक पूर्व पार्षद के परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

उधर पूर्व पार्षद की हत्या की खबर शहर में फैलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ जमा हो गई। विभिन्न राजनीतिक सामाजिक व नगर निगम के पार्षद मौके पर पहुंचे हुए थे।

वहीं सीओ वंदना वर्मा तथा कटोराताल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं जहां साक्ष्य एकत्र किये हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-