Breaking News

ब्रेकिंग: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री से ऋषिकेश में हाथापाई, मंत्री के कपड़े भी फाड़े

@शब्द दूत ब्यूरो (02 मई, 2023)

ऋषिकेश में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल अपनी कार से जा रहे थे, तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार को रोककर मंत्री को अपनी समस्या बताने लगे। तभी एक युवक आक्रोशित हो गया और हाथापाई शुरू कर दी।

मंत्री अग्रवाल के पीए कौशल बिल्जवाण ने बताया कि युवक ने मंत्री का कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा। तभी गनर ने उसे वहां से हटाया तो उसने गनर की पिस्टल छीनने और वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। इस बीच गनर ने किसी तरह युवकों को वहां से हटाया तो वे भाग निकले।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-