Breaking News

ब्रेकिंग: रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो(30 अप्रैल 2023)

रामनगर । यहां चोरपानी क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक के शरीर पर दो गोलियां लगी हैं। मृतक की शिनाख्त हो गई है।वह लूटाबड़ निवासी 27 वर्षीय युवक है। इस हत्या से वहां लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया है कि युवक को दो गोली लगी हुई थीं। लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-