Breaking News

काशीपुर: ग्राम मानपुर में झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मचा, पुलिस जांच में जुटी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अप्रैल 2023)

काशीपुर। यहां गांव मानपुर में झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार आज प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के मानपुर में एक खेत के किनारे झाड़ियों में अपने जानवरों को चराने गये लोगों ने झाड़ियों में शव देखा।  जिसकी सूचना उन्होंने मानपुर ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शव की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। प्रतापपुर चौकी प्रभारी कपिल काम्बोज ने बताया कि मानपुर में झाड़ियों किनारे एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-