Breaking News

काशीपुर: उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के त्वरित एक्शन पर लोगों ने जताया आभार, कुछ ही घंटे के भीतर हुई कार्रवाई, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अप्रैल 2023)

काशीपुर। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी राज्य के अधिकारियों से किसी भी जनसमस्या पर त्वरित एक्शन की बात कई बार कह चुके हैं। सीएम धामी की इसी सोच को कुछ अधिकारी धरातल पर उतार भी रहे हैं।

काशीपुर के उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने आज शहर के सामाजिक संगठनों की एक मांग पर त्वरित एक्शन कर सीएम धामी की सोच को आगे बढ़ाया है। उपजिलाधिकारी की इस पहल का यहां स्थानीय सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। दरअसल गिरीताल में हरड़ के दो वृक्ष क्षतिग्रस्त होने की कगार पर पहुंच गये। स्थानीय जागरूक लोगों तथा सामाजिक संगठन देवभूमि पर्वतीय महासभा ने उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के संज्ञान में जब यह मामला लाया तो तत्काल आज सुबह उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। जहां उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग के लोगों को इन पेड़ों को बचाने के लिए आवश्यक क़दम उठाने के निर्देश दिए। जिस पर तीन घंटे के भीतर वहां साफ सफाई आरंभ कर दी गई। सुबह जहां कूड़ा करकट और गंदगी थी शाम होते होते वहां सफाई व्यवस्था देख कर लोगों ने उपजिलाधिकारी के इस त्वरित एक्शन पर संतोष जताया और उपजिलाधिकारी का आभार प्रकट किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-