Breaking News

उत्तराखंड:वैदिक मंत्रोच्चार व हर हर महादेव के जयकारों के बीच विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुले, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल 2023)

केदारनाथ धाम के कपाट अब से कुछ देर पहले ठीक छह बजकर बीस मिनट पर खोल दिये गये। हर हर महादेव के जयकारों के बीच पूर्व निर्धारित समय और मुहूर्त पर बर्फ से ढकी केदार घाटी में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ में कपाट खुलने के दौरान सात हजार के लगभग दर्शनार्थी वहां मौजूद थे।

वैदिक मंत्रोच्चारण और बैंड की धुन धुन के बीच जब कपाट खुले तो केदारघाटी हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे से गूंज उठी। मंदिर का मुख्य द्वार खोलते हुए केदारनाथ की रावल भीमाशंकर लिंग एवं मुख्य पुजारी शिवलिंग ने मंदिर अंदर के प्रवेश किया। कपाट खुलने के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के अवसर पर आसमान में बादल लगे थे। धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-