Breaking News

केदारनाथ धाम यात्रा: खराब मौसम के चलते क्षतिग्रस्त यात्रा मार्गो को किया गया दुरूस्त,डीएम कर रहे समीक्षा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल 2023)

रूद्रप्रयाग। 25 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ धाम यात्रा से पहले खराब मौसम ने यात्रा मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के संबंधित विभागों को कड़  निर्देश दे दिए थे। जिसके चलते यात्रा मार्ग के व्यवधान दूर कर दिये गये हैं।

बता दें कि ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निरंतर समीक्षा करते हुए धरातल पर किए जा रहे व्यवस्थाओं एवं कार्यों की जानकारी ली जा रही है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि विगत दो दिनों से मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम व केदारनाथ यात्रा मार्ग में पिछले दो दिनों से बारिश एवं बर्फवारी के कारण की जा रही व्यवस्थाओं एवं कार्यों में व्यवधान हुआ है जिससे भैरव गदेरे के समीप ग्लेशियर आने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया था तथा केदारनाथ धाम में कुछ पेयजल लाईनें, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त एवं बनाए जा रहे टैंट को क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि आज मौसम ठीक हो गया है तथा केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे श्रमिकों द्वारा कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए बर्फ हटाने एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया है कि केदारनाथ अवरुद्ध यात्रा मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू कर दिया गया है तथा संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण हो सकें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-