Breaking News

बिग ब्रेकिंग:यूपी के तिलहर में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिरी,एक दर्जन से अधिक की मौत,कई घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2023)

तिलहर । यहां बिरसिंहपुर गांव में कथा का आयोजन के लिये आज  ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु गर्रा नदी जल लेने गए थे। जैसे ही चालक ने गर्रा नदी के पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक की तो पुल की रेलिंग तोड़ कर नीचे गिर गई।घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कई घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-