Breaking News

उत्तराखंड: निवेश बढ़ाने को यूरोप, सिंगापुर और दुबई में होंगे रोड शो, पीमए मोदी करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो 15 अप्रैल, 2023)

उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो करेगी। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हो गए हैं। यूरोप के रोड शो के लिए तैयारी चल रही है। विदेशों में होने वाले इन रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री करेंगे।

राज्य में निवेशक सम्मेलन अक्तूबर या नवंबर में प्रस्तावित किया गया है। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तय तिथि के हिसाब से ही तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन फाइनल होगा। सम्मेलन से पहले देश और विदेश में रोड शो होंगे।

बंगलुरू, इंदौर, दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख बड़े और औद्योगिक शहरों में ये रोड शो होंगे। दुबई और सिंगापुर के रोड शो तय हो गए हैं। देश के प्रमुख शहरों के रोड शो की कार्ययोजना राज्य सरकार की कंसल्टेंट एजेंसी मैकेंजी ग्लोबल और केबीएनजी की टीम तैयार कर रही है। किस शहर में किस तरह का रोड शो होगा, इसका एक रोडमैप तैयार हो रहा है। इस पूरे आयोजन के लिए एक इंवेट मैनेजमेंट कंपनी भी तैनात की जाएगी।

पर्यटन क्षेत्र में अगले साल 40 से 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2000 करोड़, उद्यानिकी (सेब व कीवी) के क्षेत्र में 2500 करोड़, 20 विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के संस्थानों की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़, शहरी विकास अवस्थापना के लिए 30 हजार करोड़ का निवेश जुटाना है। उद्योग व अवस्थापना विकास के लिए देश भर के उद्यमियों को आकर्षित करना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-