Breaking News

काशीपुर:सामाजिक सेवा कार्यों के लिए अजीता शर्मा को किया गया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो 07 अप्रैल 2023)

काशीपुर । सामाजिक संस्था रानी लक्ष्मीबाई समाज कल्याण समिति उत्तराखंड की अध्यक्ष अजीता शर्मा को उनकी सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

हल्द्वानी स्थित एक रिसोर्ट में सिटी ब्लड सेंटर हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कृत किया गया। उन्हें यह सम्मान  सिटी ब्लड सेंटर हल्द्वानी व उत्तराखंड के वर्ल्ड हेल्पलाइन के आइकॉन उत्तराखंड के वरिष्ठ समाजसेवी हरविंदर सिंह चुघ ने दिया।

इस दौरान श्रीमती अजीता शर्मा ने समस्त पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा, सीमा ,दीपक, सुमित वह तमाम पदाधिकारी एवं समाजसेवी लोग मौजूद रहे।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-