Breaking News

काशीपुर: आखिर काशीपुर डिपो की बसों में बिना टिकट सवारियों का सिलसिला थमता क्यों नहीं?ए आर एम ने बताया कारण

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल 2023)

काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों में बिना टिकट सवारियां पकड़े जाने का सिलसिला थम नहीं रहा। काशीपुर डिपो में पिछले एक पखवाड़े में तीन चार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आने से परिवहन विभाग के स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली संदेह के घेरे में है।

आपको बता दें कि पिछले एक पखवाड़े में चैंकिंग के दौरान 31 यात्री बगैर टिकट अलग-अलग बसों में पकड़ में आ चुके हैं। हालांकि विभागीय कार्रवाई ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध की तो जाती है पर जो कार्रवाई हुई है उसमे भी घालमेल है। किसी को सख्त तो किसी का रूट बदल दिया जाता है। कहना न होगा कि सरकार को राजस्व का चूना लगाने वाले इन कर्मचारियों की इस बड़ी ग़लती को जब हल्के में लिया जायेगा तो ऐसी घटनाएं शायद ही रूक पायें।

उधर काशीपुर डिपो में बिना टिकट सवारियां पकड़े जाने के मामले में ए आर एम देशराज सिंह का कहना है कि अब किसकी नीयत कब खराब हो जाये क्या कहा जा सकता है।

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-