Breaking News

यूट्यूब चैनल नहीं चला तो 22 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल, 2023)

यूट्यूब चैनल अच्छा न चलने के कारण एक 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने भी युवती से यूट्यूब चैनल बंद कर पढ़ाई जारी रखने को कहा था।

घटना देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के चंद्रबनी की है। पुलिस के मुताबिक यूट्यूबर की पहचान लता अधिकारी के रूप में हुई है। लता फियोनिक्स रिकॉर्ड्स के नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी। इस चैनल के करीब 1.12 हजार सबस्क्राइबर्स हैं।

युवती अपनी आवाज में गढ़वाली गाने रिकॉर्ड कर इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित करती थी। पुलिस के मुताबिक युवती शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिवार वाले जाग गए लेकिन उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पिछली खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि वह फंदे पर लटक रही है।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती काफी दिनों से चैनल को लेकर परेशान थी। शुक्रवार शाम के वक्त परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत हो रही थी। इस बीच परिवार वालों ने लता से कहा कि वह अपना चैनल बंद कर आगे की पढ़ाई कर ले, जिससे वह आगे का कॅरिअर बना सके। लेकिन, शायद लता को यह बात पसंद नहीं आई और उसने मौत को गले लगा लिया।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-