Breaking News

काशीपुर चैती मेला: बेमौसमी बारिश की मार, बदइंतजामी और महंगी दुकानों ने तोड़ी कमर, दुकानदारों का दर्द गुस्से के रूप में फूटा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2023)

काशीपुर। चैती मेले में आये दुकानदारों में बेमौसम बारिश की मार से तो मायूसी है ही साथ ही मंहगी दुकान का दोहरा दंश उन्हें झेलना पड़ रहा है। बीते रोज हुई बारिश से मेले में दुकानों में रखा सामान खराब होने से तमाम दुकानदारों को भारी नुक़सान हुआ है। हालांकि मेला प्रशासन द्वारा बारिश के बाद की स्थिति को देखते हुए आज सुबह मौके पर पहुंचकर मेला स्थल पर इकट्ठा पानी को निकालने के युद्ध स्तर पर इंतजाम करके उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास अपनी ओर से किया है। लेकिन दुकानदारों की मानें तो वह इस इंतजाम को नाकाफी मानते हैं।

शब्द दूत से बातचीत करते हुए कई दुकानदारों ने अपने साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि एक तरफ़ तो बेमौसमी बारिश ने उनकी कमर पहले से ही तोड़ दी है दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना था कि जितनी रकम उन्होंने दुकानें लगाने के लिए दी है उससे कहीं ज्यादा उनका नुकसान हो गया है।

मेला स्थल पर हालांकि आज सुबह बारिश का जमा पानी निकालवाने की व्यवस्था के लिए मेलाधिकारी व उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए। इसके बावजूद आज शाम तक मेला स्थल पर कई जगह पानी भरा दिखाई दिया। मेले में बारिश की वजह से फीकापन साफ नजर आ रहा है।

बता दें कि आज सुबह ही भाजपा नेता व पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने चैती मेले में प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर पत्रकार वार्ता भी की थी।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-