Breaking News

पर्यटकों और पर्वतारोहियों का इंतजार हुआ खत्म, ग्रीष्मकाल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल, 2023)

पर्यटकों और पर्वतारोहियों का इंतजार खत्म हुआ। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट ग्रीष्मकाल के खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं।

पहले दिन यहां नेलांग घाटी के भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं। इसके चलते पर्वतारोहियों व पर्यटकों को पार्क के गेट खुलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

कोरोना महामारी के बाद पिछले दो सालों में पार्क में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। आगामी सीजन में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-