Breaking News

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक काशीपुर पहुंचे,वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के स्वास्थय की जानकारी ली

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2023)

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर अचानक काशीपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी यहां गिरीताल रोड स्थित वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निवास पर आये थे। मुख्यमंत्री धामी के अचानक आगमन से यहां प्रशासन में अफरातफरी मच गई। दरअसल पहले से सीएम का कोई कार्यक्रम तय नहीं था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर में जी 20 की बैठक में शिरकत करने आने वाले थे। इस बीच बता दें कि वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। सीएम धामी कैलाश गहतोड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास पर पहुंचे। आनन फानन में प्रशासन ने सीएम की अगवानी की। सीएम धामी  यहां स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और कार से गिरीताल रोड स्थित वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निवास पर आये और उनका हालचाल जाना।करीब आधा घंटा वह यहां रहे। बाद में सीएम धामी मानपुर अजय अग्रवाल के निवास पर भी गये।

 

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-