Breaking News

चैत्र नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने की घोषणा पर दीपक बाली ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार

@शब्द दूत ब्यूरो (21मार्च 2023)

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रों को इस बार राज्य भर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लेने पर भाजपा नेता दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस हेतु संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। वैदिक तथा पुराणों में चैत्र नवरात्रों को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा मुक्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकरात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चारों ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अतः चैत्र नवरात्रों की उत्तराखण्ड राज्य में व्यापक धार्मिक महत्ता के दृष्टिगत इस दौरान प्रदेश में सभी प्रमुख देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जाएगा।

चैत्र नवरात्रि की इन शुभ तिथियों में सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए उपरोक्त उद्देश्यों एवं जनभावनाओं को संजोये रखने के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त जनपदो के प्रमुख देवी मन्दिरों / शक्ति पीठों में मातृशक्ति के सामर्थ्य एवं शक्ति का प्रतीक नवरात्रों के अवसर पर 22 मार्च से 30 मार्च तक नवरात्रे नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाएगें। भाजपा नेता श्री बाली ने कहा है कि सरकार द्वारा चैत्र नवरात्र के रूप में मातृशक्ति को जो सम्मान दिया गया है ।वह अपने आप में अद्वितीय है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई के पात्र हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि और हीटवेव का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026) नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-