Breaking News

देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च, 2022)

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बन गई है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया। जिस पर सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन व संबधित विभागों ने सहमति दे दी।

हवाई अड्डा सलाहकार समिति अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंडियों का सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया था और 2018 में उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसा ही चाहा था। इसलिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर किए जाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-