Breaking News

एक लाख के डोडा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

बरामद डोडा पोस्त की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (14मार्च 2023)

चंबा। थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिग के दौरान जंगलात बैरियर मसूरी बैंड के पास से समय शाम साढ़े छः बजे  पुलिस टीम द्वारा एक मोटर साईकिल सवार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

उसकी पीठ पर पिट्ठू बैग लदा हुआ था पुलिस को देखकर वापस अगलाड पुल की तरफ भागने लगा। शक होने पर पीछा कर अभियुक्त नासिर अहमद पुत्र यासीन मोहम्मद निवासी ग्राम पलहोडी तहसील पौंटा साहिब थाना माजरा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 25 वर्ष को कुल 13.39 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया गया कि वह यह डोडा पोस्त पत्थर खोल गांव से किसी व्यक्ति से लेकर अपने घर जा रहा था अफीम डोडा पोस्त मेरे गांव में अच्छे मूल्य पर बिक सकता था।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में अमित शर्मा थानाध्यक्ष कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल,उप निरीक्षक बलवीर सिह रावत प्रभारी चौकी नैनबाग जनपद टि0ग0,हेo काo मेराज आलम चौकी नैनबाग थाना केंपटी तथा  हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-