Breaking News

बड़ी खबर:बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई गिरफ्तार, जमानत भी हुई

@शब्द दूत ब्यूरो (02मार्च 2023)

छतरपुर । बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाद में न्यायलय द्वारा उन्हें जमानत दे दी गई।

बता दें कि बागेश्वर बाबा के भाई शालीग्राम पर शादी समारोह में दलित परिवार पर तमंचा तानने, धमकाने और गालियां देने का आरोप था। पुलिस ने इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद शालिग्राम गर्ग व एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एससी/एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित परिवार के अनुसार, शालिग्राम शराब के नशे में थे।

गिरफ्तारी के बाद  छतरपुर पुलिस ने गर्ग को जिला न्यायालय में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी। शालिग्राम गर्ग को जमानत मिलने से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के परिवार को बड़ी राहत मिल गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-