Breaking News

काशीपुर: चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के सात दिवसीय रासेयो शिविर के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान किया

@शब्द दूत ब्यूरो (24 फरवरी 2023)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन एल0डी0भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर के सौजन्य से किया गया।

एन0एस0एस0 के स्वंयसेवी शुभि शर्मा, पूजा यादव एवं महाविद्यालय के बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह, असि0 प्रोफेसर  मनोज कुमार, कु0 शिवानी साह,  पवन कुमार, हैड कांस्टेबल  रमेश पाण्डे, आस्तिक पन्त, रवि, फरदीन, सचिन पाण्डे, सुमित, यश राज मिश्रा, नीरज कुमार शर्मा सार्थक रस्तोगी आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

स्वैच्छिक रक्त दाताओं को एल0डी0 भट्ट राजकीय चिकित्सालय रक्तकोष की डाॅ0 ममता बिष्ट, मीनू एल0टी0, सतीश कुमार, काउन्सलर, सरिता ठाकुर, काउन्सलर, अरूण बाटला एल0टी0, विपिन कुमार की संयुक्त टीम द्वारा रक्तदान सम्पन्न कराया गया एवं प्रमाण-पत्र व जूस भी वितरित किये गये।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त, एसो0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह, एवं डाॅ0 गीता मेहरा, एसो0 प्रोफेसर डाॅ0 मन्जु सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, आदि उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-