Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पटाखों के गोदाम में आग लगी, तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत,दो गंभीर

आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी है।

@शब्द दूत ब्यूरो (20 फरवरी 2023)

रूड़की। यहां आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की झुलसकर मौत हो गई। पंचायती धर्मशाला के पास स्थित एक पटाखे के गोदाम में भीषण आग लग गई।

आग लगने से गोदाम में पांच कर्मचारी फंस गए। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और अंदर फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाल लिया लेकिन इस बीच उनमें से तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत हो चुकी थी।

समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। बताया जा रहा है कि पटाखों का गोदाम आलोक नाम के व्यक्ति का है। गोदाम में आग बुझाने के उपकरण मौजूद न होने से दमकल विभाग की टीम को भारी दिक्कतों का सामना करनी पड़ रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-