Breaking News

अपडेट:सीसीटीवी फुटेज में जसपुर में कांवड़ियों पर मांस के टुकड़े फेंके जाने के नहीं मिले साक्ष्य,एस एस पी ने बताया अफवाह

@शब्द दूत ब्यूरो (15 फरवरी 2023)

जसपुर में कांवड़ियों पर मीट के टुकड़े फेंके जाने के मामले में एस पी मंजूनाथ टी सी ने कहा है कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जांच में सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अफवाह न फैलाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कांवरियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है।

बता दें कि आज सुबह जसपुर में नादेही चौराहे पर कांवड़ियों ने यह कहते हुए जाम लगा दिया था कि उन पर मांस के टुकड़े फेंके गए हैं। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किये। तनाव की आशंकाओं के बीच पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की तत्काल जांच की।इस दौरान  वहां आसपास के सीसीटीवी देखे गए पर मांस फेंके जाने की कहीं भी पुष्टि नहीं हुई। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, ऐसे में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-