Breaking News

ब्रेकिंग: जसपुर में कांवड़ियों पर फेंकी आपत्तिजनक वस्तु, नाराज़ कांवड़ियों ने लगाया जाम, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 फरवरी 2023)

जसपुर। यहां आज सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों पर कथित रूप से किसी असामाजिक तत्व ने मीट के टुकड़े फेंक दिये । इससे वहां कांवड़ियों में भारी आक्रोश फ़ैल गया। गुस्साये कांवड़ियों ने नादेही में सड़क पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज कांवड़ियों को समझाया।

एएसपी अभय सिंह ने बताया कि जसपुर में कांवड़ियों पर किसी के द्वारा आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थिति को मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया जायेगा।

कांवड़ियों के रोष को देखते हुए वहां जिला व पुलिस  प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित कर ली गई है।

 

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-