Breaking News

उत्तराखंड: अब नए ट्रैफिक प्लान से गुजरना होगा, नृसिंह मंदिर से ही बदरीनाथ रवाना होंगे यात्री वाहन

@शब्द दूत ब्यूरो (14 फरवरी, 2023)

चारधाम यात्रा के दौरान जोशीमठ में यात्रा वाहनों की आवाजाही पूर्व की भांति करवाई जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान के तहत यात्रा वाहनों को मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा, जबकि पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए वाहनों की निकासी की जाएगी। लोकल वाहनों को भी इसी ट्रैफिक प्लान से गुजरना होगा।

जोशीमठ में भू-धंसाव से बदरीनाथ हाईवे भी कई जगहों पर तंग हालत में पहुंच गया है। सिंहधार में माउंट व्यू और मलारी इन होटल के डिस्मेंटल कार्य से हाईवे की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। यहां हाईवे करीब 20 मीटर तक भू-धंसाव की चपेट में है।

पिछले एक माह से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही भी औली मार्ग से करवाई जा रही है। चारधाम यात्रा के निकट आने की स्थिति को देखते हुए यात्रा वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश की जा रही थी।

पुलिस प्रशासन की ओर से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने ट्रैफिक प्लान को ही यथावत रखने का निर्णय लिया है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-