Breaking News

काशीपुर: देवभूमि पर्वतीय महासभा की चुनावी प्रक्रिया शुरू, चुनाव रोकने का हमें नहीं मिला कोई आदेश, चुनाव अधिकारी क्या बोले, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (10फरवरी 2023)

काशीपुर। देवभूमि पर्वतीय महासभा की चुनावी प्रक्रिया पर रोक के बावजूद आज यहां पर्वतीय महासभा के कूर्माचल कालोनी स्थित सभा भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। तीनों चुनाव अधिकारी तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के लिए महासभा भवन में पहुंचे।

बता दें कि महासभा के चुनाव 12 मार्च को घोषित किए गए थे लेकिन पिछले दिनों निबंधक के द्वारा चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश दिये गये थे। इधर चुनाव अधिकारियों के मुताबिक उन्हें चुनाव रोकने का कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया जारी है। आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। सदस्यों की आपत्तियां कल ली जायेंगी।

चुनाव अधिकारी दीपक कांडपाल ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं है जिसके आधार पर वह चुनाव प्रक्रिया रोकें। यदि ऐसा आदेश उन्हें मिलता है तो अवश्य यह प्रक्रिया रोकी जायेगी। फिलहाल चुनाव प्रक्रिया तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेगी।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-