Breaking News

ब्रेकिंग: शादी समारोह में गये भाजपा नेता की धारदार हथियारों से वार कर हत्या

शादी समारोह में किया हमला

@शब्द दूत ब्यूरो (06फरवरी2023)

शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा नेता को माओवादियों ने धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।  घटना बस्तर के बीजापुर जिले में बीती रात हुई।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता नीलकंठ काकेम शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच  माओवादियों ने उन्हें घेर लिया और  हमला कर दिया। यह घटना रविवार को बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के पैकराम गांव में हुई ।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा, “नीलकंठ काकेम भाजपा के आवापल्ली मंडल के अध्यक्ष थे और परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। रविवार शाम को शादी इवेंट के दौरान उन पर हमला कर दिया गया।”

Check Also

काशीपुर में एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम: संगीतमय संध्या में गूंजे सदाबहार गीत, कलाकार हुए सम्मानित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-