Breaking News

काशीपुर :देवभूमि पर्वतीय महासभा के चुनावों की तैयारी शुरू, तीन चुनाव अधिकारी हुये नामित, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जनवरी 2023)

काशीपुर । देवभूमि पर्वतीय महासभा के चुनाव कराने की तैयारी को लेकर आज यहाँ कूर्माचल कालोनी स्थित पर्वतीय महासभा के भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में महासभा के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र सिंह जीना ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल समाप्त होने की वजह से चुनाव कराये जाने है। जिसको लेकर बैठक में मौजूद बड़ी संख्या में पर्वतीय महासभा के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

महासभा की कार्यकारिणी को लेकर उठ रहे विवादों की चर्चा करते हुए महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना ने बताया कि नियमानुसार चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी बनाये गये हैं। ये चुनाव अधिकारी ही आगामी चुनावों की तिथि तय करेंगे। दीपक कांडपाल, भुवन चंद्र नौटियाल और जी डी मठपाल को विधिवत चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-