Breaking News

काशीपुर :मुस्लिम समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे पीएम मोदी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने की जमकर सरकार की सराहना

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जनवरी 2023)

काशीपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी के यहां काशीपुर पहुंचने पर विज़न हेल्प वेलफ़ेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ़ रजा ने अपने आवास पर पारंपरिक टोपी पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आयोग के अध्यक्ष यहां भतीजे की शादी में शामिल होने जसपुर रोड स्थित रजा कॉलोनी आये थे। उत्तराखंड की सरजमीं पर युवाओं की आत्मीयता देख वह गदगद हो उठे। उन्होंने कहा कि सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने वाली मोदी सरकार अल्पसंख्यक समाज के लिए ऐसा खाका तैयार कर रही है जिससे आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक समाज की युवा शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज आज जिस उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर टकटकी लगाए हुए हैं पीएम मोदी उसकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। अपने उद्बोधन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे वकील डॉक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस बन सकें इसलिए हम मदरसों को लगातार हाईटेक कर रहे हैं। वहां तकनीकी शिक्षा के साथ हर तरह की पढ़ाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास है। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी व विकास का पहिया और तेजी से गतिमान होगा।

स्वागत करने वालों में हाजी मोहम्मद यामीन सैफ़ी,नाज़िम सैफ़ी,साजिद सैफ़ी समीर सैफ़ी,फ़ारिद ख़ान ,नूर सैफ़ी,हाज़ी सफ़ाहत हुसैन, मोहसिन सैफ़ी,हबीब सैफ़ी ,जुनैद सैफ़ी,सालिम ख़ान ,समीर मनोज श्रीवास्तव ,ख़ान,राजकुमार,अरहान सैफ़ी सेराज सैफ़ी,उमेश दुबे,सलीम अख़्तर सैफ़ी आदि लोग मोज़ूद थे ।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-