Breaking News

जोशीमठ के सिंहधार में दरारों से प्रभावित मकान टूटा, खेतों में चौड़ी हुई दरार

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी, 2023)

सिंहधार में दरारों से प्रभावित एक मकान की छत टूट गई। साथ ही आंगन भी काफी धंस गया है। साथ ही एक अन्य आवासीय मकान व गोशाला को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां रहने वाले परिवारों को पहले ही प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है।

रविवार को सिंहधार निवासी दिनेश लाल का आवासीय मकान टूट गया। मकान की छत भरभराकर ढह गई। उन्होंने बीते तीन जनवरी को ही यह मकान छोड़ दिया था लेकिन जिस मकान में शरण ली हुई है वहां भी दरारें आई हुई है।

यहां लोगों के आवासीय मकान भी दरारों से बुरी तह से नष्ट हो गए हैं। इस पूरे क्षेत्र में दरारें तेजी से बढ़ रही है। दरारों से नष्ट हो चुके मकानों के नीचे व दाई तरफ के खेतों में भी दो से ढाई फीट तक गहरी दरारें पड़ चुकी हैं।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-