Breaking News

अच्छी खबर :काशीपुर की हिमांशी बिष्ट बनी “लिटिल मिस इंडिया”, राजपूताना कालेज में है अध्ययनरत

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी 2023)

काशीपुर । शहर की एक छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नन्हीं परी लिटिल मिस इंडिया में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए लिटिल मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के प्रत्येक राज्य से प्रतिभागी शामिल हुये थे।

उत्तराखण्ड  से राजपूताना कालेज, प्रतापपुर  में अध्ययनरत कक्षा 10वीं की छात्रा हिमांशी विष्ट द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया ।  5 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में  हिमांशी विष्ट द्वारा अपने उत्तम ज्ञान और प्रतिभा के बल पर प्रतियोगिता में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया ।

सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के बाद प्रतियोगिता के समापन पर हिमांशी विष्ट को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता के जजो द्वारा Kiit Nanhi Pari Miss India ट्राफी, प्रमाण पत्र व गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया ।

राजपूताना कालेज की छात्रा के इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों से उसके सहपाठी, अभिभावकगण व विधालय के सभी शिक्षक गौरान्वित हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता मिश्रा द्वारा छात्रा हिमांशी विष्ट की प्रतिभा की सराहना की है।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-