Breaking News

हल्द्वानी :गौला खनन संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर आरटीओ कार्यालय घेरा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2023)

हल्द्वानी । 41 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे गौला खनन संघर्ष समिति ने आज आरटीओ कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की।

संघर्ष समिति का कहना है कि शासन ने उनकी तमाम मांगों को नजरअंदाज कर दिया है। समतलीकरण और एक प्रदेश एक रायल्टी के अलावा उनकी कई मांगों पर शासन ने कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया है। इसी वजह से उन्हें आज यहाँ आरटीओ कार्यालय का घेराव करने पर विवश होना पड़ा ताकि शासन तक हमारी आवाज पहुंचे।

गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि उन वाहनों पर टैक्स और पेनाल्टी लगाई जा रही है जो कि सरेंडर हैं। ये वाहन काम न होने की वजह से सरेन्डर हैं। इन सरेन्डर गाड़ीयों के  फिटनस पर पैनाल्टी लगाई जा रही है।

रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि फिटनेस पर 10 गुना  टैक्स बढ़ा दिया गया है जबकि इसके विपरीत  उत्तर प्रदेश में 15 साल पुराने गाड़ी की फिटनेस आज भी पहले की तरह 1200 रूपये में हो रही है। संघर्ष समिति का कहना है कि ट्रैक्टर और ट्राली पर लगे डबल टैक्स में राहत दी जाए, या टैक्टर ट्राली का वजन बढ़ा दिया जाए।

गौला खनन संघर्ष समिति एवं क्रेशर  स्वामी के साथ लिखित में भाड़ा पहले से किया जाय जो कि पूरे सीजन में एक समान हो। संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन सूबे के परिवहन मंत्री को भेजकर मांग की है कि इन सभी मुद्दों पर कार्रवाई की जाये ताकि गौला खनन का काम सुचारू रूप से चल सके।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-