Breaking News

बड़ी खबर :तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा,जानिये पूरा कार्यक्रम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (18 जनवरी 2023)

देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। आज निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

आज नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि त्रिपुरा में मतदान 16 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी। अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। वहीं मेघालय और नागालैंड चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी।

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे।

   

Check Also

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-