Breaking News

उत्तराखंड :पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने चार को दबोचा,क्या फिर ठगे गये राज्य के युवा?

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जनवरी 2023)

देहरादून । राज्य में युवाओं के साथ परीक्षा के नाम पर धोखाधड़ी को लेकर पूरे देश में एक बार फिर उत्तराखंड की किरकिरी हो गई है। एस टी एफ ने तीन दिन पहले हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

राज्य में लगातार हो रहे पेपर घोटालों का सिलसिला नहीं थमता दिख रहा है। बताते चलें कि तीन दिन पहले राज्य में पटवारी भर्ती की परीक्षा ली गई थी। यह मामला सामने आने के हड़कंप मच गया। उधर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है वहीं सूबे की धामी सरकार की अब तक की गई कार्रवाई के बावजूद पेपर लीक करने वाले अपराधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता नजर आ रहा है।

उत्तराखंड एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली कि लोक सेवा आयोग द्वारा 08 जनवरी 2023 को आयोजित लेखपाल / पटवारी परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ लोगों पेपर लीक कर दिया था। कुछ परीक्षार्थियों को उत्तराखंड पटवारी का पेपर उपलब्ध करा दिया गया था।

एसटीएफ ने पेपर भर्ती के मामले की जांच की तो सनसनीखेज़ खुलासा हुआ। तब एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए आज दोपहर संजीव चतुर्वेदी, राजपाल, रामकुमार और संजीव नाम के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बहरहाल उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाएं कराने के सरकार के मजबूत दावों के बावजूद इस तरह की घटनाओं के सामने आने से राज्य के युवाओं में निराशा होने की आशंका बनी हुई है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-