Breaking News

काशीपुर दुखद :पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक के पिता का निधन, शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (28 दिसंबर 2022)

काशीपुर । भाजपा नेता तथा नगरनिगम पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक के पिता का आज सुबह निधन हो गया।

पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक ने बताया कि उनके पिता (85 वर्ष) सुरजीत सिंह चंडोक का शरीर आज सुबह पूरा हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास प्रिया मॉल के सामने स्थित उनके निवास से सुबह 11 बजे गंगे बाबा रोड स्थित स्थानीय विश्राम घाट के लिए  निकलेगी।स्व सुरजीत सिंह चंडोक के निधन पर काशीपुर मीडिया सेंटर, नगर निगम पार्षद संघ, मेयर समेत सभी अधिकारियों ने दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। वहीं राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की ओर से भी उनके निधन पर शोक संवेदनायें जताई गई है।

   

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-