Breaking News

ब्रेकिंग :काशीपुर एसडीएम पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे, खनन माफियाओं का दुस्साहस

@शब्द दूत ब्यूरो (24 दिसंबर 2022)

काशीपुर । खनन माफियाओं ने काशीपुर के उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हमले में एसडीएम बाल बाल बचे। उपजिलाधिकारी के चालक दीपक कुमार ने कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

चालक दीपक के अनुसार 22 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे बजे जैतपुर कुण्डेश्वरी रोड़ पर स्कूल के पास खनन की चैंकिंग की जा रही थी तभी कुछ लोग एक गाड़ी से उपजिलाधिकारी की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इसी बीच खनन के कुछ वाहन दिखाई दिये तो चैकिंग के लिए उपजिलाधिकारी  अभय प्रताप सिंह गाड़ी से उतरने लगे। ठीक उसी समय एक क्रेटा गाड़ी जो पहले से थी तो गाड़ी के चालक ने एसडीएम की गाड़ी को  टक्कर मार दी। इस टक्कर उपजिलाधिकारी बाल – बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद और क्रेटा गाड़ी का चालक वंहा से गाड़ी लेकर भाग गया। लेकिन गाड़ी का नंबर चालक ने नोट कर लिया।  गाड़ी का नं0 UK18P-9899 था। तत्काल घटना की सूचना  कुण्डेश्वरी चौकी इंचार्ज को दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

   

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-