Breaking News

उत्तराखंड: भूकंप से डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता

भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

@शब्द दूत ब्यूरो (19 दिसंबर, 2022)

उत्तरकाशी टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। दस दिन पहले भी उत्तराखंड में धरती डोली थी। टिहाी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले उत्तराखंड में 12 दिसंबर को भूकंप आया था। तब भी उत्तरकाशी में धरती डोली थी। भूकंप के झटके दून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए थे। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के मुताबिक जिस तरह यूरेशियन प्लेट की तरफ इंडियन प्लेट हर साल चार से पांच सेंटीमीटर आगे खिसक रही है उससे लगातार भूगर्भीय हलचल जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-