Breaking News

उत्तराखंड: खाई की ओर लटकी कार से नीचे गिरा चालक, SDRF ने बरामद किया शव

@शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर, 2022)

बदरीनाथ हाईवे पर सुबह एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। तोता घाटी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ जा गिरी, लेकिन वह पत्थर पर बीच में ही अटक गई। इस दौरान कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने चालक का शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में मिली आरसी में कार संख्या UK 07AN 5419 का पंजीकरण शरद शर्मा पुत्र शिव नाथ निवासी 45, द्रोण कॉम्प्लेक्स गांधी रोड देहरादून के नाम दर्ज है। जबकि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार, शव की पहचान शरद कांत पुत्र शिव चरण निवासी बंजारावाला के रूप में हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-