Breaking News

पुलिस की मुस्तैदी :लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए लुटेरे,लूटी हुई कार छोड़ भागे, तलाश जारी

सूचना मिलते ही एसएसपी द्वारा चेकिंग के आदेश पर हरिद्वार पुलिस का क्विक रिएक्शन

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2022)

हरिद्वार। पुलिस कन्ट्रोल रूम रुड़की से देर रात मिली सूचना कि “भगवानपुर स्थित टोल प्लाजा के पास से तीन चार अज्ञात बदमाशों द्वारा कॉलर से उसकी कार यूके 17 Q 1564 को लूट कर उसके साथ मारपीट की गई है” पर पूरी हरिद्वार पुलिस एलर्ट मोड पर आ गई। तुरंत बदमाशों की तलाश शुरू हुई।

इस सूचना पर भगवानपुर थाने के नाइट ऑफिसर एसआई कर्मवीर सिंह व एसआई दीपक चौधरी द्वारा मातहत के सहयोग से लूटी गई कार का पीछा किया। रात्रि चेतक पर नियुक्त का0 बृजेश मुरारी एवं होमगार्ड धर्मेंद्र द्वारा उक्त वाहन के मनोकामना मंदिर से कलियर रोड की तरफ बैरियर तोड़कर भागने की सूचना पर उक्त कार (स्वीफ्ट डिजायर) का पीछा किया गया। लगातार वायरलेस सेट पर फ्लैश हो रही सूचना पर बहादराबाद पुलिस से नाइट ऑफिसर एसआई हेमंत भारद्वाज एवं pc3 चालक कॉन्स्टेबल शाह आलम द्वारा संधार कंपनी तिराहे पर एक ट्रक को इस प्रकार से सड़क पर खड़ा किया कि कोई पार न जा सके।

चौतरफा हरिद्वार पुलिस से घिर जाने पर इमली खेडा रोड पर बदमाशों को मजबूरन लूटी गई कार को पथरी रो पुल के निकट छोडकर भागना पड़ा। अन्धेरे का फायदा उठाकर अलग-अलग दिशा में फरार हुए बदमाशों के खिलाफ थाना भगवानपुर एवं थाना बहादराबाद में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है बदमाशों की गहनता से तलाश जारी है। टीमें लगी हुई हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-