Breaking News

काशीपुर :जीजीआईसी में निरीक्षण के दौरान सफाई अव्यवस्था पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जताई नाराजगी

@शब्द दूत ब्यूरो (25 नवंबर 2022)

काशीपुर । शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज काशीपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तथा सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ मिड डे मील खाया। इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई की अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। राजकीय कन्या इंटर कालेज की टूटी बाऊंड्री वाल देखकर शिक्षा महानिदेशक खासे नाराज हुये। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या को बाऊंड्री वाल दुरूस्त करने व साफ सफाई को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

बाद में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी विश्नोई सभा में चल रहे सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण करने गये। वहाँ की व्यवस्थाओं पर श्री तिवारी ने संतुष्टि जताई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-