Breaking News

हादसा: उत्तरकाशी देवलांग मेले में देवदार का पेड़ टूटने से कई लोग हुए चोटिल

@शब्द दूत ब्यूरो (24 नवंबर, 2022)

उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र के बनाल ठकराल पट्टी के प्रसिद्ध पौराणिक देवलांग मेले में देवदार के पेड़ के आगे के हिस्से के टूटने से भगदड़ मच गई। हालांकि बड़ी घटना होने से टल गई, लेकिन कई लोग चोटिल हुए हैं। रवांई क्षेत्र के बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी के गैर गांव में सदियों से दीपावली पर्व के एक माह बाद देवलांग मनाईं जाती है।

आज तड़के हजारों लोग देवलांग मेले में पहुंचे थे। देवलांग मेले में रवांई क्षेत्र के अलावा बाहरी जिले से भी मेलार्थियों का आना जाना होता है। आज तड़के मेले में दो समूहों द्वारा देवलांग को डंडों के सहारे खड़े करते समय देवदार के पेड़ का अगला भाग टूट गया। जिससे कई लोग यहां चोटिल हुए। हजारों लोग मेले में मौजूद थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

रवांई क्षेत्र के इस अनोखे देवलांग मेले में गैर गांव में स्थित राजा रघुनाथ मंदिर परिसर में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विशाल देवदार का पेड़ लाया जाता है। मंदिर परिसर में आग जलाकर क्षेत्र की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दो समूहों साठी व पानसाई के द्वारा उसे डंडों के सहारे खड़ा किया जाता है और पूरा पेड़ देवलांग जलने तक मेला स्थल पर लोग रहते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-