Breaking News

सीएम धामी ने किया मृदा स्नान: बोले, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्प

@शब्द दूत ब्यूरो (18 नवंबर 2022)

टनकपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां मृदा स्नान किया।

टनकपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सूर्योदय सेवा समिति द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने की अपील की। यहाँ स्वयं मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देते हुए मृदा स्नान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने की भी योजना बना रही है।

इस अवसर पर सीएम धामी ने प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा पद्धति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-