Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कबड्डी खेलते देख हैरान हुये लोग, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 नवंबर 2022)

हरिद्वार। पंतदीप हरिद्वार में 48वीं बॉयज जूनियर नेशनल जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2022 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों के साथ कबड्डी भी खेली। मुख्यमंत्री को कबड्डी खेलते हुए देख वहाँ मौजूद लोग हैरान रह गए।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना संबोधन देते हुए कहा- राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में आए हुए आप सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति से यहां एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो रही है, जो हमें कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी  देश के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में जाने से पहले बात करके उन्हें प्रोत्साहित करते हैं एवं मेडल जीतने के बाद भी उनको व्यक्तिगत रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-