Breaking News

काशीपुर :महल सिंह हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं के घर नोटिस चस्पा, दोनों फरार अभियुक्त घोषित अपराधी करार दिये गये, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 नवंबर 2022)

काशीपुर । कुंडेश्वरी के स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के विरूद्ध न्यायालय द्वारा 82-83 की कार्रवाई करने के आदेशों के क्रम में आज भारी पुलिस बल ने उनके निवास पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिये।

एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महल सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता हरजीत सिंह काला तथा उसका पुत्र तनवीर निवासी गुलज़ार पुर फरार चल रहे हैं। इस संबंध में न्यायालय ने दो फरार अभियुक्तों के खिलाफ 82-83 के नोटिस जारी किये। आज एएसपी अभय प्रताप सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने भारी पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश पर दोनों अभियुक्तों के निवास पर पहुंचकर गांव में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए उनके घर पर अदालत द्वारा जारी  आदेश चस्पा कराये। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को 23 दिसंबर तक हाजिर होने के आदेश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि महल सिंह हत्याकांड के शूटर व अन्य साजिशकर्ताओं को पुलिस पहले ही उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। लेकिन हरजीत सिंह काला व उसका पुत्र फरार हैं। यदि यह लोग इस अवधि में पेश नहीं होते हैं तो उनकी चल अचल संपत्ति की कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी ने कहा कि इन दोनों की मदद करने वालों के विरूद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-