Breaking News

काशीपुर :आईटीआई क्षेत्र में 65 किलोग्राम गोवंश मांस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

@शब्द दूत ब्यूरो (12 नवंबर 2022)

काशीपुर । आज सुबह आईटीआई थाना क्षेत्र पुलिस व गौवंश संरक्षण स्कवाडं परिक्षेत्रीय मुख्यालय, किच्छा ने संयुक्त कार्रवाई में 65 किलो गोवंश मांस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक  मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम गुलडिया ढेला नदी के पास कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति गोवंशीय मांस लेकर जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  अब्दुल वाजिद पुत्र स्व0 अब्दुल रहमान व मोहम्मद आजम पुत्र अब्दुल वाजिद निवासीगण ग्राम गुलडिया थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के पास  कुल 65 किलोग्राम गौवंशीय मांस व मांस काटने के औजार तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। इस दौरान मौके से एक अभियुक्त सुलेमान पुत्र मतलूब निवासी ग्राम गुलड़िया थाना आईटीआई जनपद उधमसिंह नगर फरार हो गया ।

अभियुक्तों के विरुद्ध  मु. एफआईआर नं0 338/2022 धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-