Breaking News

काशीपुर में मिले शव की गुत्थी सुलझी, हत्या नहीं आत्महत्या थी, पुलिस ने किया खुलासा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । टांडा उज्जैन निवासी गिरीश ठाकुर की हत्या नहीं हुई थी उसने आत्महत्या की थी। एएसपी ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए ये जानकारी दी। गिरीश ने बीते रोज अपने एक मित्र से सल्फाज मंगवाने की भी कोशिश की थी। एएसपी ने बताया कि गिरीश ने प्रेम प्रसंग में असफल होने पर खुदकुशी की थी।

बता दें कि बीते रोज गिरीश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया था।

आक्रोश को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया। अपने कार्यालय में एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक युवक गिरीश के बारे में मिली जानकारी और तथ्यों से पता चला कि पिछले कुछ समय से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  इधर कुछ दिन बाद युवती की शादी होने वाली है। इस वजह से गिरीश परेशान हो गया था और उसने खुदकुशी जैसा भयानक फैसला ले लिया। उन्होंने बताया कि गिरीश ने जिस तमंचे से गोली मारकर हत्या की है वह उसने पवन नामक व्यक्ति से अपने ही रिश्तेदार से मंगवाया था। पुलिस के द्वारा पवन से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह तमंचा गिरीश का ही है। यह तमंचा गिरीश नहीं अपने रिश्तेदार के यहां भेजा था और वापस मंगवाया था।

मृतक के मोबाइल नंबर से की गई कॉलर की जानकारी निकालने पर एक शिवम यादव नामक लड़के से भी बात की गई थी तथा उससे सल्फास की मांग की गई थी जिसे कि शिवम ने मना कर दिया था। मरने से पूर्व गिरीश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी जिसमें उसने मां से इस जन्म में उसका नहीं हो पाने का जिक्र किया था।

उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि कुल मिलाकर यह मामला प्रेम प्रसंग का है जिसमें गिरीश ने चैट करते हुए एक दो दिन में कुछ नया सुनने की बात कही थी जिसका कि युवती ने कोई जवाब नहीं दिया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इससे आहत होकर ही गिरीश ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सड़क पर जाम लगाने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की तैयारी भी कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-