Breaking News

काशीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अक्टूबर 2022)

काशीपुर । टांडा चौकी क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या को लेकर वहाँ लोगों में आक्रोश फैल गया और घटनास्थल पर काफी भीड़ हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट हुई थी। जिस पर चौकी में तहरीर भी दी गई थी।

जानकारी के अनुसार मौ टांडा उज्जैन निवासी 22 वर्ष के युवक गिरीश ठाकुर पुत्र विजय का शव आज सुबह रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सोसाइटी परिसर में देखा गया। शव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। युवक को गोली मारी गई है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जाता है कि युवक को रात दस बजे तक मौहल्ले में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब था आज सुबह उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। मृतक गिरीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-