Breaking News

काशीपुर :भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर निकली शोभायात्रा का शुभारंभ किया भाजपा नेता दीपक बाली ने

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2022)

काशीपुर। आज यहां भगवान महर्षि बाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर बाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता दीपक बाली ने महेशपुरा स्थित बाल्मिकी धर्मशाला के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर श्री बाली ने कहा कि भगवान महर्षि बाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे जिनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं । श्री बाली ने महर्षि बाल्मीकि के रथ की झांकी को खींच कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस शोभायात्रा में 33 झांकी और तीन बैंड बाजे शामिल रहे जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जिसका जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख रूप से भगवान गणेश ,सरस्वती, मां लक्ष्मी, शंकर पार्वती ,खाटू श्याम संत रविदास ,1957 के स्वतंत्रता सेनानी मातादीन बाल्मीकि ,रावण, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,महात्मा ज्योतिबा फुले, आदि की झांकी रही जिन्होंने सभी का मन मोह लिया । शोभायात्रा में घोड़े भी शामिल थे।भगवान महर्षि बाल्मीकि प्रकट दिवस समिति के अध्यक्ष हर्ष रत्नाकर, कोषाध्यक्ष गंगाराम कार्यालय प्रभारी नैंसी रत्नाकर, डी पी रत्नाकर ,रितिक बेदी , गोविंद राम ,राहुल रितिक चौहान, प्रियांशु बॉबी ,अजय बन्नू जितेंद्र कुमार जीते राजेंद्र पंवार, सफाई नायक अजय कुमार, धीरज, महेश वरदान ,आदर्श सोनू भगत जी ,सुमित ,रंजीत वासु, मोनू आदि का शोभा यात्रा के संचालन में विशेष योगदान रहा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-