Breaking News

काशीपुर:अधेड़ मकान मालिक ने किरायेदार की साढ़े चार वर्षीय पुत्री से किया दुष्कर्म

@शब्द दूत ब्यूरो (30 सितंबर 2022)

काशीपुर । अधेड़ मकान मालिक द्वारा किरायेदार की साढ़े चार वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के विरूद्ध तहरीर सौंपी है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर के कांडा का रहने वाला यहाँ मौ० कविनगर निकट विश्नोई सभा में जियालाल नामक व्यक्ति के घर में किराये पर रहता है। उसकी साढ़े चार वर्ष की पुत्री को पिछले दो तीन दिनों से विशेष अंग में दर्द होने पर उसने अपने पिता को बताया। जब आज भी बच्ची को काफी दर्द हुआ तो कारण पूछने पर बच्ची ने जो बताया उससे वह कांप उठा। बच्ची ने बताया कि अंकल उसके साथ गलत हरकत करते हैं।

पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी जिस पर बच्ची का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-