Breaking News

सीएम धामी का बड़ा फैसला :महिला आरक्षण पर अध्यादेश लाने की तैयारी

@शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर 2022)

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की महिलाओं को आरक्षण दिये जाने को लेकर एक बड़ पहल की है। उन्होंने महिला आरक्षण को यथावत जारी रखने के लिए एक अध्यादेश लाने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पिछले महीने उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य की मूल निवासी महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिए जाने के शासनादेश पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाया था। याचिका कर्ताओं ने उत्तराखंड मूल की महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध किया था।

 

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-