Breaking News

शर्मनाक :उत्तराखंड से आया ये वीडियो मानवीय संवेदनाओं का असली चेहरा और पुलिस की सह्रदयता की मिसाल, देखिए और सोचिये

@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2022)

देहरादून। देवभूमि कही जाने वाली पवित्र भूमि से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि सियासत में उलझा व्यक्ति मानवीय संवेदनाओं को भुला चुका है।

सूबे की राजधानी देहरादून के रायपुर रोड सर्वे चौक से आगे एक व्यक्ति सड़क पर चलते-चलते अचानक गंदे नाले में गिर गया। सड़क पर काफी आवागमन था लोग नाले में गिरे व्यक्ति को देख रहे थे लेकिन शर्मनाक बात यह थी कि किसी ने भी उसे बचाने के लिए कोशिश नहीं की। क्योंकि लोग जानते हैं कि ये जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस और प्रशासन की है।
इसी बीच पुलिस को मामले की सूचना मिली तो चीता कर्मचारी मौके पर गए और उस व्यक्ति को गंदे नाले से बाहर निकाला।  उसे प्राथमिक चिकित्सा देते हुए उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि 2 मिनट की देरी हो जाती तो यह व्यक्ति मर सकता था।

चीता कर्मचारियों द्वारा तत्परता से किए गए कार्य से उक्त व्यक्ति की जान बच सकी। ये घटना करनपुर चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-